गौतमबुद्धनगर: कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मना सतेंद्र शर्मा और यतेन्द्र शर्मा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित!!
दो टूक//नोएडा। नोएडा विधानसभा के सेक्टर-2 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 24 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा तथा प्रदेश सदस्य यतेन्द्र शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतेंद्र शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, फूल-मालाओं एवं पटका से सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लियाकत चौधरी, दिल्ली कांग्रेस के नेता कुलदीप शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाशंकर पांडेय एवं ब्लॉक कांग्रेस नेता प्रताप चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सतेंद्र शर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतेंद्र शर्मा लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका अनुभव, कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
इस अवसर पर सतेंद्र शर्मा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से मिलने वाला स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा तथा संगठन के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चौधरी, पत्रकार अकरम चौधरी, विक्रम चौधरी, कुलदीप शर्मा, प्रताप चौधरी, ब्राह्मण सभा के प्रधान भूपेंद्र शर्मा, उपप्रधान सचिन शर्मा, समाजसेवी मोहित शर्मा, रोशन ठाकुर, उमेश शर्मा, पूर्वांचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयाशंकर पांडेय, पंकज कुमार, सोनू, हरीश सिंह, मोहित कुमार, आदित्य दीक्षित, वेद प्रकाश और राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)