मुंबई में हृदयाघात से 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पैतृक गांव डीहपुर लाया जा रहा पार्थिव शरीर
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़। आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (इजा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेकानंद पांडेय के पिता शशिभूषण पांडेय (62) का शनिवार देर रात मुंबई में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, इस दुखद घटना से उनके पैतृक गांव डीहपुर सहित जिले के पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।
पिता के निधन की सूचना मिलते ही ज्येष्ठ पुत्र विवेकानंद पांडेय अपने भाई के साथ मुंबई पहुंच गए। परिजन दिवंगत शशिभूषण पांडेय के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से मुंबई से उनके पैतृक आवास डीहपुर ला रहे हैं।
शशिभूषण पांडेय के निधन से परिवार और गांव के लोगों में गहरा दुख है। उनके निधन की जानकारी मिलने पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उनके निधन को क्षेत्र के पत्रकार जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
