रविवार, 8 नवंबर 2026

मऊ : प्यार में पागल पगली चढी मोबाइल टावर पर,प्रशासन के छूटे पसीने।||Mau: A love-struck woman climbed a mobile tower, leaving the administration in a state of shock.||

शेयर करें:
मऊ : 
प्यार में पागल पगली चढी मोबाइल टावर पर,प्रशासन के छूटे पसीने।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग और परिजनों द्वारा शादी तय किए जाने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 200 मीटर ऊंचे टावर पर युवती को चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही घोसी तहसीलदार अनीश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब तीन घंटे तक लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और धैर्य के साथ युवती को समझाने का प्रयास जारी रहा।
●विस्तार :
सिपाही राजवंत राय ने दिखाई अदम्य साहस की मिसाल।
इस दौरान घोसी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजवंत राय ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती के पास पहुचे और धैर्यपूर्वक समझाया और सकुशल नीचे उतार लिया। उनकी इस बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।
◆मां के सुपुर्द की गई युवती।
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी मां सुनीला देवी के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से युवती की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि मामले का उचित समाधान निकाला जा सके।
घटना के दौरान तहसीलदार अनीश सिंह की सूझबूझ, धैर्यपूर्ण प्रयास और कांस्टेबल राजवंत राय के साहसिक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।