सोमवार, 16 नवंबर 2026

अम्बेडकरनगर :छठ महापर्व :शिवाला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।||Ambedkar Nagar:Chhath Mahaparva: Crowds of devotees gathered at Shivala Ghat.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
छठ महापर्व :शिवाला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक :  अंबेडकर नगर जलालपुर में पावन छठ महापर्व पर रविवार को ऊष्मापुर के शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर आस्था और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की कृपा का वरदान मांगा।
वहीं छठ पूजा समिति के संरक्षक नीरज अग्रहरि और अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में झांकी टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशुमान सिंह, संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, देवेश मिश्र, मानिकचंद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी, बेचन पांडे, आशीष सोनी और अरुण मिश्र सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति ने  इस पवित्र पर्व की शोभा बढ़ाई। पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय रस में सराबोर था। मां की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने बताया कि 
महिला श्रद्धालुओं ने नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा का निर्वहन किया और छठ व्रत की कथा सुनाई। इस पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामुदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने छठ महापर्व की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया।