मऊ :
छठ महापर्व पर सेवा भाव की दिखी अनूठी तस्वीर,मौलवी ने अपने हाथों से बांटी चाय-बिस्किट और टोस्ट।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज नगर पंचायत चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी की पहल बनी चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सेवा करते हुए तस्वीरें
विस्तार :
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कोपागंज में सेवा और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कोपागंज नगर पंचायत चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी मौलवी अफरोज आलम ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर अपने हाथों से चाय, बिस्किट और टोस्ट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
छठ महापर्व के दौरान जहां श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मइया की आराधना में जुटे रहे, वहीं मौलवी अफरोज आलम की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर लोगों को जलपान कराया। उनकी सेवा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पहल को सामाजिक सद्भाव एवं मानवीय सेवा की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। ऐसे अवसर पर लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करना समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।
मौलवी अफरोज आलम की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक सेवा और इंसानियत का कोई धर्म या दायरा नहीं होता। जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है।
◆छठ महापर्व मे सेवादार मौलवी ने पेश की सद्भावना की मिसाल।।
