मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अम्बेडकरनगर : समाज सेवक विवेक मौर्य नेजन्मदिन पर रक्तदान शिविर, हेलमेट, साड़ी,कंबल,फल किया वितरण।।||Ambedkar Nagar: Social worker Vivek Mauryaorganized a blood donation camp, distributed helmets, sarees, blankets, and fruits on his birthday.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर  : 
समाज सेवक विवेक मौर्य ने
जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, हेलमेट, साड़ी,कंबल,फल किया वितरण।। 
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के समाजसेवी संस्था के संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य का जन्मदिन संस्था ने जनसेवा के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया। विवेक मौर्य के जन्मदिन पर नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 50 से ज़्यादा यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसके साथ ही ज़िला अस्पताल में भर्ती सभी मरीज़ों को फ़ाउंडेशन द्वारा वृहद् स्तर पर फल व कंबल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर अंबेडकरनगर सीएमएस श्री पीएन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विवेक मौर्य ने जौहरडीह अर्धनारीश्वर मंदिर प्रांगण में स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई। तत्पश्चात भाऊपुर गांव स्थित गौशाला में विवेक मौर्य ने फाउंडेशन के सदस्यों के साथ गऊमाता की सेवा कर सर्वकल्याण की कामना की। विवेक मौर्य ने मोहसिनपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर उनके स्कूली बैग का वितरण किया। 

रोड सेफ़्टी के प्रति सामाजिक जागरूकता के दृष्टिगत विवेक मौर्य ने अकबरपुर शहर में दोपहिया चालकों को 100 से ज़्यादा हेलमेट का वितरण कर उन्हें यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। तत्पश्चात विवेक मौर्य के नेतृत्व में बसखारी रोड स्थित कांशीराम आवास में ज़रूरतमंद महिलाओं को साड़ी व कंबल वितरण कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों समेत 7 हज़ार से ज़्यादा क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।