ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : पुलिस ने खोज निकाले 233 गुम मोबाइल,50 लाख की संपत्ति लौटाई।।|Lucknow: Police recovered 233 missing mobile phones and returned property worth Rs 50 lakh.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
 पुलिस ने खोज निकाले 233 गुम मोबाइल,50 लाख की संपत्ति लौटाई।।
●।।रविशंकर सिंह।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी जोन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख 44 हजार रुपये है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विस्तार : 
●DCP वेस्ट जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पश्चिमी जोन पुलिस को यह सफलता मिली है। साइबर सेल, सर्विलांस सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों को अभियान में लगाया गया था।
पुलिस टीमों ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और जनशिकायत प्रकोष्ठ से मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और आपसी समन्वय से लखनऊ के अलावा दूसरे जनपदों और अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के 233 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
●रेडमी के सबसे ज्यादा 55 मोबाइल बरामद।
बरामद मोबाइलों में रेडमी के 55, ओप्पो के 40, वीवो के 39, रियलमी के 35, वनप्लस के 29, सैमसंग के 20 और अन्य कंपनियों के 15 मोबाइल शामिल हैं।
●नाका और चौक पुलिस की सबसे अधिक बरामदगी।
थानावार बरामदगी में नाका पुलिस ने 45, चौक ने 44, पारा ने 38, ठाकुरगंज ने 15, वजीरगंज ने 11, दुबग्गा ने 9, सआदतगंज ने 8, तालकटोरा ने 7, काकोरी और अमीनाबाद ने 5-5, बाजारखाला ने 3 तथा कैसरबाग पुलिस ने 2 मोबाइल बरामद किए। सर्विलांस सेल पश्चिमी ने भी 41 मोबाइल फोन बरामद करने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।
●मोबाइल गुम हो तो ऐसे करें शिकायत।
लखनऊ पुलिस ने मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय तत्काल UPCOP ऐप के जरिए लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट (LAR) दर्ज कराने और CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत कर मोबाइल ब्लॉक कराने की अपील की है। इसके लिए गुम मोबाइल में इस्तेमाल नंबर का नया सिम, आधार कार्ड और मोबाइल खरीद का बिल तैयार रखना होगा। CEIR पोर्टल पर नोटिफिकेशन मिलने पर संबंधित थाने से संपर्क करें। सहायता के लिए प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क उपलब्ध है
DCP ने पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और साइबर हेल्प डेस्क की मदद लें।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें