शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

उन्नाव :ग्राम गौरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,भव्य कलश यात्रा के साथ शिव पुराण महाकथा शुरू।||Unnao:Chants of Har Har Mahadev echoed in Gauri village, and the grand Kalash Yatra commenced with the epic story of Shiva Purana.||

शेयर करें:
उन्नाव  :
ग्राम गौरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,भव्य कलश यात्रा के साथ शिव पुराण महाकथा शुरू।
दो टूक : उन्नाव जनपद के बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा गौरी में शुक्रवार को सात दिवसीय श्री शिव पुराण महाकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए। पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
विस्तार : ग्राम गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली शिव पुराण महाकथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी अपराध मधुपनाथ मिश्रा स्वयं मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलश यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस बल की सतर्कता और प्रशासनिक समन्वय के चलते यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही। प्रशासन ने आगामी 5 नवंबर तक चलने वाली महाकथा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के आवश्यक इंतजाम किए हैं।