शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दो लैपटॉप बरामद; अवैध तमंचा भी मिला!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दो लैपटॉप बरामद; अवैध तमंचा भी मिला!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-27 के तिकोनिया पार्क के पास से आरोपी को दबोचा, चोरी के मामलों में पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

दो टूक// नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 1500 रुपये नकद और .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित भाटी पुत्र ओमकार भाटी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित भाटी को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 1500 रुपये नकद और अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल की जांच ई-चालान एप के माध्यम से की। जांच में मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW122NHE11186 और रजिस्ट्रेशन नंबर UP24AY3930 सामने आया। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं, बरामद 1500 रुपये थाना सेक्टर-20 में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं।

मेरठ का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अंकित भाटी मूल रूप से ग्राम गंगोल, थाना परतापुर, जनपद मेरठ का निवासी है। वर्तमान में वह नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के ग्राम सरफाबाद में गली नंबर-2 स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 नोएडा में चोरी और बरामदगी से संबंधित मुकदमे के अलावा थाना बिसरख क्षेत्र में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने वर्तमान गिरफ्तारी के संबंध में मु0अ0सं0 437/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लैपटॉप और अवैध हथियार की बरामदगी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद सामान के संबंध में दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।।