गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र में चोरों ने ठेकेदार के घर को बनाया निशाना,नकदी और लाखों के जेवरात किया चोरी।||Lucknow:Thieves targeted a contractor's house in the PGI area, stealing cash and jewellery worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में चोरों ने ठेकेदार के घर को बनाया निशाना,नकदी और लाखों के जेवरात किया चोरी।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के सरभुआ राजघराना स्थित बी-ब्लॉक में चोरों ने एक ठेकेदार के घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग घर के बाहरी कमरे मे सोते रह गए। सुबह चोरी की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटो और वीडियो बनाए। पीजीआई पुलिस ने पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार : 
जानकारी के थाना पीजीआई क्षेत्र सरभुआ राजघराना स्थित बी-ब्लॉक में विवेक सोनी परिवार के साथ रहते है। 
पीड़ित विवेक सोनी ने पीजीआई थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब 3:30 बजे उनकी नींद खुली और वह पानी पीने के लिए उठे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने बाहर निकलकर देखा, लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया।
पीड़ित के अनुसार, चोर घर से सोने की अंगूठी, कान के झाले, मंगलसूत्र का लॉकेट, सोने का हाथ करधन, चांदी की पायल, बच्चों के पायल-कड़े, करीब 350 ग्राम चांदी का एक खंड, चाबियों का गुच्छा और  हजारों रुपये नकद चोरी कर ले गए।
पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चोरी घटना की तहरीर मिली हुई है पुलिस से मामले में छानबीन करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।