रविवार, 11 अक्टूबर 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में चोरों का आतंक: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी उड़ाई।||Lucknow: Terror of thieves in PGI area: Jewellery and cash stolen from a closed house after breaking the locks.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में चोरों का आतंक: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी उड़ाई।
●तेलीबाग में घर के बाहर खड़ी हीरो होंडा पैशन प्लस ले उड़े चोर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। एकता नगर में दिनदहाड़े बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी पार कर दी, जबकि तेलीबाग के पसियाना टोला, कुम्हार मंडी क्षेत्र से एक हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई और चोरी गया सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विस्तार :
जानकारी के थाना पीजीआई क्षेत्र में चोरी की इन घटनाओं ने घरों और वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। पहली घटना में चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाया, जबकि दूसरी घटना में रात के समय मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की गई है।
 प्राप्त तहरीर के अनुसार, एकता नगर निवासी अनिल द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच उनका घर खाली था। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य गेट से कूदकर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, नथ, कान के टॉप्स, नाक की कील, चांदी का हार, पायल, अन्य आभूषण और 1,200 रुपये नकद शामिल हैं। उन्होंने घटना के समय बाइक से आए एक संदिग्ध व्यक्ति पर आशंका जताई है।
●वहीं, दूसरी घटना में तेलीबाग के पसियाना टोला, कुम्हार मंडी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि 27 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे उनकी हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 BT 4865) चोरी हो गई। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की और वाहन बरामद कराने की मांग की।
दोनों घटनाओं में पीड़ितों ने थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामलों में पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी।