लखनऊ :
PGI में चाय पार्टी मे जमकर मारपीट,युवक के फटे सिर,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में आवास विकास कार्यालय के पास स्थित कैफे द कुल्हड़ में चाय पीने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद युवकों समेत कुछ अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र जबरौली निवासी विष्णु तिवारी ने थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने निजी काम से आवास विकास कार्यालय आए थे। इसी दौरान वह पास स्थित कैफे द कुल्हड़ में चाय पीने चले गए। आरोप है कि वहां रवि बाबा निवासी एल्डिको उद्यान और विशाल निवासी मवइया पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने फोन कर अपने कुछ अज्ञात साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए सफेद स्कॉर्पियो कार (यूपी32केएल2345) से फरार हो गए।
मामले में पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
