गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

मऊ :दहेज हत्या मामले में पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।।||Mau:Two accused, including the husband, were arrested and sent to jail in a dowry death case.||

शेयर करें:
मऊ :
दहेज हत्या मामले में पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।।
कोपागंज पुलिस ने काछीकला से दबोचा, न्यायालय में पेश करने के लिए किया चालान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस टीम दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को स्थानीय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
कोपागंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान कर दिया।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में कोपागंज पुलिस गुरुवार, 8 अक्टूबर को क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काछीकला से दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामधन चौहान पुत्र स्व. बहादुर चौहान तथा राजकुमारी चौहान पत्नी रामधन चौहान, निवासी काछीकला, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मु0अ0सं0 281/26, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।