।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अम्बारी बाजार में महिलाओं की जरूरतों से जुड़ी खरीदारी को आसान बनाने के उद्देश्य से उजाला नकाब एवं कॉस्मेटिक घर का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हाजी सफीक अहमद और हाजी रफीक अहमद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हाजी सफीक अहमद ने कहा कि अम्बारी बाजार में उजाला नकाब एवं कॉस्मेटिक घर की शुरुआत होना क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। अब महिलाओं को अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए दूर-दराज की बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रतिष्ठान पर महिलाओं की दैनिक जरूरतों से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान उचित दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अम्बारी बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और यहां नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर बेहतर गुणवत्ता के सामान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।
प्रतिष्ठान के उद्घाटन के अवसर पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी नए प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई दी। कार्यक्रम में कफील अहमद, शकील अहमद, अब्दुल रकीब, मो. ताहा, मो. अजहर, मो. इस्माइल, कमालुद्दीन, अरीबा रहमान, हप्सा शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
