गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

अम्बेडकर नगर : एड्स नियंत्रण को लेकर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश।||Ambedkar Nagar: Girls spread awareness about AIDS control.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
एड्स नियंत्रण को लेकर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक :  रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालयअकबरपुर अम्बेडकरनगर में प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. अरविन्द कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में 8 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘एड्स नियंत्रण: बचाव के उपाय एवं सरकारी प्रयास’ विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विस्तार :
सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘एड्स नियंत्रण जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने एड्स के कारणों, बचाव के उपायों तथा जागरूकता के लिए व्यक्तिगत और सरकारी प्रयासों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की सौम्या त्रिपाठी ने प्रथम, एमए द्वितीय वर्ष की जूही ने द्वितीय तथा एमए प्रथम वर्ष की गुल्फिजा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका प्रो. नंदन सिंह, डॉ. रवींद्र वर्मा एवं कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने निभाई।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने एड्स को लेकर समाज में फैले अंधविश्वास, भ्रांतियों और गलतफहमियों पर प्रकाश डालते हुए एड्स पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और नागरिकों की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी यादव ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अरुण कुमार, डॉ. महेंद्र यादव एवं विद्याधर मिश्र रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि “एड्स के नियंत्रण के लिए जागरूकता ही सुरक्षा है।” उन्होंने एड्स मुक्त भारत के निर्माण के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की सदस्या डॉ. सुनीता सिंह ने किया। अंत में रेड रिबन क्लब की कार्यक्रम अधिकारी सीता पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के पोस्टर एवं भाषण कौशल की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रो. अरुण कांत गौतम, कुँवर संजय भारती, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ. वालेंतिना प्रिया, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. अस्तुति वर्मा, डॉ. बीना यादव सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।