गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

गोण्डा- 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा संगिनियों ने इटियाथोक सीएचसी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें:
गोंडा-
इटियाथोक सीएचसी पर आज आशा संगिनियों ने पहुंचकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार को सौंपा। ज्ञापन में 26 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय/वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, ईपीएफ, पेंशन सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। आशा संगिनियों ने अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। कार्यक्रम में रमा शुक्ला संगिनी, संगिनी मंजू दुबे, मिथिलेश कौशल, सुनीता, सुषमा, माया, मालती, शीला देवी समेत अन्य कई आशा व संगिनियां मौजूद रहीं।