बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

मऊ :नौ साल बाद घर लौटी साधना, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने परिजनों से मिलाया।।||Mau:Sadhna returned home after nine years; police reunited her with her family under Operation Muskaan.||

शेयर करें:
मऊ :
नौ साल बाद घर लौटी साधना, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने परिजनों से मिलाया।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली दोहरीघाट पुलिस टीम ने करीब नौ साल पहले घर से लापता हुई साधना आखिरकार सकुशल अपने परिवार के बीच लौट आईं। थाना दोहरीघाट पुलिस के प्रयासों और ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच 7 अक्टूबर 2026 को साधना के वापस लौटने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने मऊ पुलिस और दोहरीघाट पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी साधना पुत्री शिवचन्द, उम्र करीब 30 वर्ष, 6 सितंबर 2017 को बिना किसी को बताए अपनी इच्छा से घर से चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था। इसके बाद परिजनों की सूचना पर थाना दोहरीघाट में नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार लापता लोगों की तलाश और उनके परिजनों से मिलाने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में करीब नौ वर्ष बाद साधना स्वयं सकुशल वापस लौट आईं।
थाना दोहरीघाट पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद साधना को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे इंतजार के बाद बेटी के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस की पहल और प्रयासों की सराहना करते हुए मऊ पुलिस एवं थाना दोहरीघाट का आभार व्यक्त किया।