गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

मऊ :पुलिस छापेमारी कर अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद,एक गिरफ्तार।||Mau:Police raided and recovered a cache of illegal firecrackers, one person arrested.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस छापेमारी कर अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद,एक गिरफ्तार।।
18 बड़े गत्तों में मिले 768 किलो पटाखे, कीमत करीब 10.78 लाख रुपये।
दो टूक :  आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध पटाखों के भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुहसरदह आवासीय कॉलोनी के एक मकान में छिपाकर रखे गए 18 बड़े गत्तों से करीब 768 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 10 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे मुहसरदह आवासीय कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध रूप से रखे गए पटाखों का बड़ा जखीरा मिला।
मौके से दीपक कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र प्रसाद, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मुहसरदह, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध भंडारण पर पुलिस की नजर
दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
●एक दिन पहले कोपागंज पुलिस ने भी की थी बड़ी कार्रवाई।।
थाना कोपागंज पुलिस ने 516.350 किलोग्राम विभिन्न कंपनियों के पटाखों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों को 19 गत्तों और सात प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया था। मामले में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी तथा थाना प्रभारी कोपागंज उपनिरीक्षक राजकमल के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, थाना कोपागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 296/2026, धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं धारा 288 बीएनएस से संबंधित मामले में नंदन गुप्ता (27 वर्ष), पुत्र मुन्ना, निवासी इंदारा चट्टी, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे इंदारा चट्टी स्थित उसके घर के पास से पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए, जिनका कुल वजन 516.350 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
● गिरफ्तार की हुई वीडियो--