मऊ :
नवागत एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने संभाली मऊ की कमान।
गार्द की सलामी के बाद ग्रहण किया कार्यभार, कानून-व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों पर अंकुश लगाना होगी प्राथमिकता।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : जनपद मऊ के नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन मऊ में गार्द की सलामी लेने के उपरांत पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने की बात कही।
जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाना, जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर करना और आमजन के प्रति पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने में भी पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नवागत पुलिस अधीक्षक के समक्ष जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की अहम जिम्मेदारी होगी। अब उनके नेतृत्व में जनपद की पुलिस व्यवस्था किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर जिलेवासियों की निगाहें रहेंगी।
◆दो टूक मीडिया पर कप्तान ने रखी प्राथमिकता।
