शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

मऊ :विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन: डीएम और एसपी ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।|Mau:Legislative Council Teacher Election: DM and SP inspected several polling stations.||

शेयर करें:
मऊ  :
विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन: डीएम और एसपी ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।
दो टूक :  मऊ जनपद विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा लगातार जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय परदहा, रानीपुर, मोहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज और घोसी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
प्रशासन के अनुसार, अब तक निरीक्षण किए गए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।