मऊ :
गोफा में गरजीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के गोफा में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की भावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
गोफा में आयोजित इस कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
