मऊ :
शक्ति सिंह को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली दोबारा जगह,समर्थकों में खुशी।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में दोबारा सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों ने दी बधाई, युवाओं में उत्साह।
.।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शक्ति सिंह को पुनः सदस्य बनाए जाने पर जनपद मऊ में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है। संगठन में दोबारा जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
शक्ति सिंह मूल रूप से जनपद मऊ के निवासी हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों के अनुभव और सक्रियता के बीच राष्ट्रीय कार्यसमिति में उनकी दोबारा नियुक्ति को समर्थक उनके योगदान पर भरोसे के रूप में देख रहे हैं।
उनके पुनः मनोनयन से जिले के समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समर्थकों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय युवाओं को भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने शक्ति सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शक्ति सिंह नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।।
