शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

मऊ : डीएम ने कंपोजिट विद्यालय किया निरीक्षण,शिक्षा,भोजन की व्यवस्था जानी।||Mau: DM inspected the composite school and inquired about the arrangements for education and food.||

शेयर करें:
मऊ :  
डीएम ने कंपोजिट विद्यालय किया निरीक्षण,शिक्षा,भोजन की व्यवस्था जानी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज कंपोजिट विद्यालय गालिबपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। 
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित रसोईघर का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रसोईघर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने विद्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिए।