शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

लखनऊ : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार घायल,ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज।।||Lucknow: A bike rider was injured after colliding with a school bus and is undergoing treatment at a trauma center.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार घायल,ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज।।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में सेक्टर-12बी चौराहे पर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक घायल को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र बरौली खलीलाबाद निवासी क्रान्ती देवी के मुताबिक उनके पति देवेन्द्र कुमार 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे अपनी काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP32GE8525) से फीस जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-12बी चौराहे पर कानून कॉलोनी की तरफ से आ रही एनकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज की बस (UP32KN2276) ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र कुमार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक घायल देवेन्द्र कुमार को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल का उपचार जारी है। पीड़िता क्रान्ती देवी ने 16 अक्टूबर को पीजीआई थाने में तहरीर देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।