लखनऊ :
वीयर का पैसा मांगने पर दबंगों ने सेल्समैन की पीटाई करते हुए की तोड़-फोड़।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मस्तेमऊ गांव में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर के पैसे मांगना सेल्समैन को भारी पड़ गया। आरोप है कि बीयर लेकर बिना भुगतान किए जाने का विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सेल्समैन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, दुकान पर पत्थरबाजी करने के साथ बगल के कमरे का दरवाजा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना मालिक समेत पुलिस को दी । मौके पर पुलिस ने घटना छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया मदियापार निवासी पीयूष यादव का थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र मस्तेमऊ मे अंग्रेजी शराब की दुकान है।
दुकान संचालक पीयूष यादव ने बताया कि बीते 20 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे मिर्जापुर गांव के आशीष रावत, धर्मेश रावत, खुम्मा रावत, दिनेश, अजय उर्फ आजाद, कप्तान और कुछ अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और बीयर मांगी। दुकान के सेल्समैन अनिल ने बीयर काउंटर पर रखी तो एक व्यक्ति ने बीयर उठाकर बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति को दे दी। जब सेल्समैन ने दुकान से बाहर निकलकर बीयर के पैसे मांगे, तो आरोपित कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। इसके बाद दुकान पर पत्थर चलाए गए और बगल के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान सेल्समैन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित कथित तौर पर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद से दोनों सेल्समैन दहशत में हैं और दुकान पर काम करने से भी कतरा रहे हैं।
पीड़ित पीयूष यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपितों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जां पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शूरु कर दी।
