लखनऊ :
ऑटो सवार महिला पैसेंजर से महिला गिरोह ने की टप्पेबाजी,चेन चोरी।
दो टूक : आशियाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर ऑटो रिक्शा से जा रही महिला से ऑटो में बैठी अन्य महिलाओं ने टप्पेबाजी कर गले में पहने हुए सोने की चेन चोरी कर लिए। जानकारी होने पर पीडिता ने तहरी घटना की सूचना ली।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर के रुचि खंड प्रथम सालेह नगर में रहने वाली पीड़िता सुनीता पत्नी रंजीत कुमार के अनुसार वह बुधवार दोपहर करीब 1 बजे लोकबंधु अस्पताल से निकल पॉवर हाउस चौराहे से अपने घर वापस जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी थी अभी ऑटो थोड़ा ही आगे बढ़ा था कि चार महिलाएं एक करीब 10 वर्ष की बच्ची के साथ ऑटो में आगे पीछे बैठ गई बच्ची उल्टी का बहाना कर उनपर गिरने लगी,पीड़िता के अनुसार वह किला चौराहे के पास पहुंच ऑटो से उतर गई और ड्राइवर को पैसे देने लगी तो वह बिना पैसे लिए ही चलता बना, इस दौरान महिला ने अपने गले पर देखा तो पहनी हुई चेन नहीं थी। पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दे पति के साथ आशियाना थाने पर पहुंच लिखित शिकायत की है।
