सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लखनऊ :सड़क हादसे महिला की मौत,घर मे मचा कोहराम।।||Lucknow: Woman dies in road accident, chaos in the house.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सड़क हादसे महिला की मौत,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : लखनऊ.के बीकेटी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा नंदन क्रॉसिंग के पास करीब 12:30 बजे हुआ। सूचना मिलने पर घायल महिला को उपचार के लिए सरसैया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस परिजनों की मौजूदगी मे आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
थाना बीकेटी पुलिस के अनुसार मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र नंदन क्रॉसिंग के पास महिला की एक्सीडेंट होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और राहगीरों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया जहाँ चिकिसको ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक महिला की
 पहचान ममता मिश्रा (पत्नी सुरेंद्र मिश्रा), निवासी ग्राम थारी, थाना माल, लखनऊ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर उपनिरीक्षक राम प्रभाव सिंह ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका के पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र या तहरीर मिलने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।