शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लखनऊ : बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट करने वाले दो युवती समेत तीन गिरफ्तार,माल बरामद।||Lucknow: Three people, including two young women, arrested for murdering and looting an elderly woman; property recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट करने वाले दो युवती समेत तीन गिरफ्तार,माल बरामद।
◆दूध में जहर,तकिये से दम घोंटा, मूसल से सिर पर वार कर उतार था मौत घाट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर-K में बुजुर्ग महिला की हत्या कर लाखों की लूट की सनसनी खेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत तीन को गिरफ्तार कर घर मे मेड का काम करने वाली नाबालिग किशोरी को अभिरक्षा मे लिया और इनके पास से लूटपाट के लाखों का माल बरामद किया है। घर मेड़ का काम करने वाली नाबालिग मेड ने ही लूटपाट एवं हत्या का जाल बिछाया था। आरोपियों ने वारदात से पहले बुजुर्ग महिला के दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद घर में घुसे और चोरी के दौरान महिला के जागने व विरोध करने पर तकिये से मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर के पिछले हिस्से पर लोहे के मूसल से वार कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने तीनों बालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
●विस्तार : 
DCP मध्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-K स्थित मकान संख्या 772 में हुई। यहां नीरा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय हरि रतन गुप्ता अकेले रहती थीं। उनकी हत्या के बाद घर में रखे जेवरात, नकदी और कीमती सामान गायब मिले थे। मामले में थाना आशियाना में हत्या और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
●हाथ मे दस्ताने पहनकर घर के अंदर हुए थे दाखिल।।
जांच में सामने आया कि घर में मेड का काम करने वाली नाबालिग बालिका ने अपने साथियों रवि प्रकाश रावत, मोनी रावत और सरिता रावत के साथ मिलकर लालच में लूट की योजना बनाई थी। वारदात से पहले मृतका के दूध में नशीला पदार्थ मिलाया गया। इसके बाद सरिता घर के बाहर निगरानी करने लगी, जबकि रवि, मोनी और नाबालिग बालिका दस्ताने पहनकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान नीरा गुप्ता की आंख खुल गई और उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। रवि ने तकिये से उनका मुंह दबाया, मोनी और नाबालिग ने गला घोंटा, जबकि नाबालिग ने मसाला कूटने वाले लोहे के खल-मूसल से सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। गंभीर चोटों के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले।
●सीसीटीवी और सुरागों से खुली हत्या की परतें।।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मेड और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियों की पड़ताल की गई। तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चारों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने रवि प्रकाश रावत, मोनी रावत और सरिता रावत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग बालिका को संरक्षण में लिया गया।
◆गिरफ्तार शातिर के कब्जे से 50 लाख के जेवर और नकदी बरामद।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। इसके अलावा 38,318 रुपये नकद, सोने के 18 सिक्के, चांदी के 23 सिक्के, तांबे के चार सिक्के, करीब 20 ग्राम का सोने का बिस्कुट, चांदी के बर्तन, धार्मिक सामग्री, मृतका का पासपोर्ट, घड़ी, गैस पासबुक और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
◆शुरुआती जांच पर भी उठे सवाल।
इस वारदात का एक अहम पहलू यह भी है कि शुरुआत में बुजुर्ग महिला की मौत को संदिग्ध बताया गया था। अब पुलिस की जांच में सुनियोजित हत्या और लूट की साजिश सामने आई है। ऐसे में शुरुआती जांच में हत्या के पहलुओं की पड़ताल किस स्तर तक हुई थी, यह भी गंभीर सवाल है।
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
◆ DCP मध्य की बाइट ---