लखनऊ :
सड़क हादसे में पत्रकार संतोष उपाध्याय हुए घायल,पत्रकारों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। उनके घायल होने की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विस्तार :
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय,तमाम सम्मानित समाचार से जुड़े हुए हैं। वह लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं।
उनके सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर संगठन के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारियों सहित पत्रकार साथियों ने गहरी चिंता व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने और पुनः अपने साथियों के बीच लौटने की प्रार्थना की है।
हादसे मे घायल होने की जानकारी होने पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डी एस शास्त्री एवं जिला महा सचिव शिव सिंह और सम्पादक एसोसिएशन के आशोक द्विवेदी ने रविवार को घर पहुचकर साथी संतोष उपाध्याय का कुशलक्षेम लिया और जल्द स्वास्थ्य होकर सक्रियता निभाया की ईश्वर से कामना की है
डी एस शास्त्री ने कहा कि संतोष उपाध्याय लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए साथियों ने विश्वास जताया कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर दोबारा अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
