गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

लखनऊ : पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी की हत्या, मचा कोहराम,पुलिस हिरासत में आरोपी।।|Lucknow: Husband strangled his wife to death with a rope, causing commotion; accused in police custody.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी की  हत्या, मचा कोहराम,पुलिस हिरासत में आरोपी।।
●शराब के नशे में घरेलू हिंसा का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनुवासांड गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति पर अपनी पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या करने का आरोप है। घटना 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक, धनुवासांड गांव निवासी राधाकृष्ण पुत्र हरिलाल पर शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी रेखा देवी (करीब 40 वर्ष) की रस्सी से गला कसकर हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के बेटे प्रभात गौतम की तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी हैं।
परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतका के बेटे प्रभात ने बताया कि उनके पिता ने शराब पी रखी थी और इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। प्रभात के अनुसार, उन्होंने खुद पूरी घटना नहीं देखी थी, जबकि उनके छोटे भाई ने कुछ देखा था। बाद में मां जमीन पर पड़ी मिलीं।
पुलिस ने आरोपी पति राधाकृष्ण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
◆ADCP साउथ की बाइट--