मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लखनऊ : कैंट क्षेत्र में चार वाहनों में भिड़ंत,चपेट मे आया बाइक सवार गंभीर घायल।||Lucknow: Four vehicles collided in the Cantonment area, leaving a biker seriously injured.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
कैंट क्षेत्र में चार वाहनों में भिड़ंत,चपेट मे आया बाइक सवार गंभीर घायल।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड स्थित सकरी पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वाहनों की तेज टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। अर्जुनगंज की ओर से आ रही टाटा एल्ट्रोज कार ने बुलेट बाइक समेत तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक मंगलवार लगभग दोपहर थाना कैंट क्षेत्र रजमन पुलिस चौकी सुल्तानपुर रोड़ सकरी पुलिया के पास तेजरफ्तार टाटा एल्ट्रोज कार की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल, ग्रैंड विटारा और टाटा सफारी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान मुख्य मार्ग पर दोनो तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार आयुष श्रीवास्तव (30) को अर्जुनगंज स्थित मुरारीलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
टाटा सफारी में सवार रोहित यादव (29) को मामूली खरोंच आई, जबकि अन्य वाहन सवारों को चोट नहीं लगी। दुर्घटना करने वाली एल्ट्रोज कार का चालक शुभम कुमार (29) भी घायल हुआ, जिसे मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल, हजरतगंज भेजा गया।
 कैंट थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने
क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात पुलिस की मदद से आवागमन सुचारु कराया।
बताया जा रहा कि घटना स्थल के पास सकरी पुलिया की वजह से सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया था। अक्सर जाम और हादसे की स्थिति बन जाती है।
●हादसे बाद जाम की बनी स्थिति।