मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लखनऊ : अदृश्य साइबर लुटेरों एसबीआई खाते से 20 हजार रुपये किया गायब।।||Lucknow: Invisible cyber thieves made away with Rs 20,000 from an SBI account.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
अदृश्य साइबर लुटेरों एसबीआई खाते से 20 हजार रुपये किया गायब।।
दो टूक : लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि 10 अक्टूबर 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते से बिना अनुमति 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र मानसरोवर योजना कानपुर रोड स्थित ओ-सेक्टर निवासी भवानी दीन पुत्र अहलाद के मुताबिक उनका एसबीआई की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा में बचत खाता है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को उनके खाते से 20 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी हुई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही इस लेनदेन की सहमति दी।
विस्तार : पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने बैंक शाखा के अधिकारियों से संपर्क कर खाते को फ्रीज कराने और ठगी गई रकम वापस दिलाने का अनुरोध किया। आरोप है कि बैंक की ओर से आगे की कार्रवाई और रिफंड प्रक्रिया के लिए पुलिस में दर्ज एफआईआर की प्रति मांगी गई। इसके बाद पीड़ित ने 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने पुलिस से एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने और अपनी धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।