सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लखनऊ : ट्रांसपोर्ट नगर मे कीमती मोबाइल हुआ चोरी, Find My Device में मिली आखिरी लोकेशन, रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: A valuable mobile phone was stolen in Transport Nagar. The last location was found in Find My Device, and a report was filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ट्रांसपोर्ट नगर मे कीमती मोबाइल हुआ चोरी, Find My Device में मिली आखिरी लोकेशन, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना  कृष्णा नगर से कीमती मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने मोबाइल की तलाश में उन्होंने Google के ‘Find My Device’ फीचर का सहारा लिया, जिसमें फोन की आखिरी लोकेशन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अमन कार टोइंग सर्विस के पास दिखाई दी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पीडित ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ गोमती नगर निवासी अनिमेष सिंह का आरोप है कि 29 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे उनका करीब 60 हजार रुपये कीमत का OnePlus 8 Pro मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल की तलाश में उन्होंने Google के ‘Find My Device’ फीचर का सहारा लिया, जिसमें फोन की आखिरी लोकेशन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अमन कार टोइंग सर्विस के पास दिखाई दी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चलने पर उन्होंने अपने Google अकाउंट से जुड़े ‘Find My Device’ फीचर के जरिए फोन की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मोबाइल दोपहर करीब 2 बजे तक ऑनलाइन दिखाई दिया था। इसकी आखिरी रिकॉर्ड की गई लोकेशन अमन कार टोइंग सर्विस के पास मिली। फिलहाल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है।
IMEI नंबर दर्ज कर मोबाइल बरामद कराने की मांग।
शिकायतकर्ता ने कृष्णानगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और उसे बरामद कराने की मांग की है। उन्होंने मोबाइल के दोनों IMEI नंबर आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कराने तथा डिवाइस के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ता ने मोबाइल खरीद का मूल बिल, IMEI विवरण, Google Find My Device की लोकेशन के स्क्रीनशॉट और पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल ले जाने की आशंका जताते हुए मामले में जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।