सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मऊ : DIG ने त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे,भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।||Mau: The DIG took to the streets before the festivals and conducted a flag march with a heavy police force.||

शेयर करें:
मऊ : 
DIG ने त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे,भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।
पुलिस और आरएएफ के जवानों ने किया फ्लैग मार्च,आमजन को सुरक्षा का भरोसा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
विस्तार :
मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों ने फ्लैग मार्च में सहभागिता की। इस दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के जरिए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रहे।