मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लखनऊ :DGP के वाहन में बेकाबू स्कार्पियो ने ठोका,सुरक्षा कर्मी घायल,बाल-बाल बचे अधिकारी।||Lucknow:An out-of-control Scorpio rammed into the DGP's vehicle, injuring a security guard and narrowly escaping.||

शेयर करें:
लखनऊ :
DGP के वाहन में बेकाबू 
स्कार्पियो ने ठोका,सुरक्षा कर्मी घायल,बाल-बाल बचे अधिकारी।
PGI क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना से मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन मे हिट एण्ड रन की घटना से हड़कंप मच गया। एक तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो ने (आईपीएस) डीजीपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दरवाजा जाम हो गया और पहिया भी टेढ़ा हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना में कार में सवार पुलिस सुरक्षा कर्मी घायल हो गया और पूर्व डीजीपी बाल बाल बचे। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल सिपही को अस्पताल पहुचाया।। पीजीआई पुलिस आगे कार्रवाई मे जुट गई।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे पूर्व डीजीपी आर पी सिंह अपनी कार संख्या यूपी-32 एनएक्स 1374 से कालिन्दीवन पार्क, वृंदावन मार्केट के पास व्यक्तिगत कार्य से गए थे। वहां से वापस लौटते समय सेक्टर-12 क्रॉसिंग चौराहे पर बाईं ओर से तेज गति में आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो ने उनकी कार में टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला।
हादसे में कार का बायां दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जाम हो गया, जबकि पहिया भी टेढ़ा हो गया। कार में साथ बैठे सुरक्षा कर्मी गुलाब सिंह के सिर में हल्की चोट आई। सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुची और घायल सिपही को तत्काल नजदीकी ट्रामा सेण्टर पहुचाया गया, और डीजीपी सुरक्षित है।क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से थाने पर लाया गया है।
मिली तहरीर के आधार पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।