रविवार, 11 अक्टूबर 2026

लखनऊ : CHC गोसाईगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,मचा हड़कंप।||Lucknow: A young man committed suicide by hanging himself at CHC Gosaiganj, causing a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
CHC गोसाईगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,मचा हड़कंप।
●तीन साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया।
दो टूक : लखनऊ के गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित सरकारी आवास में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे करीब तीन साल का मासूम बेटा छोड़ गया है।
विस्तार :
कोतवाली गोसाईगंज पुलिस के अनुसार रविवार को सीएचसी गोसाईगंज के परिसर मे बने स्टाफ कालोनी मे एक युवक को फांसी लगाने की सूचना मिलने पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई की। मृतक की पहचान मनीष (27) पुत्र सेवाराम, निवासी मछरेटा, थाना कोतवाली, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। उसकी मां उषा देवी गोसाईगंज सीएचसी में कार्यरत हैं और उन्हें आवंटित सरकारी आवास में ही मनीष साथ रह रहा था। रविवार 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:50 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सीएचसी गोसाईगंज परिसर स्थित सरकारी आवास में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मनीष ने शनिवार रात अपने कमरे की छत में लगे पंखे से तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।