सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

गोण्डा- ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित कम्पोजिट विद्यालय इमरती विसेन में हुवा कन्याशक्ति वन्दन कार्यक्रम

शेयर करें:
गोण्डा।
पावन नवरात्रि के दौरान जिले में विभिन्न आयोजन हो रहे है। इसी के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित कम्पोजिट विद्यालय में कन्या शक्ति वन्दन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें 99 कन्याओं का  पूजन- अभिनन्दन किया गया। 
जनपद के शिक्षाक्षेत्र झँझरी के बहराइच रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय इमरती विसेन में कन्या-शक्तिवन्दन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बालसरकार और मीनामंच के संयोजन में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की 99 छात्राओं को रोली-चंदन का टीका लगाकर पूजन- अभिनन्दन किया गया। तदुपरांत प्रसाद-फल ग्रहण कराते हुए दक्षिणा-उपहार भी  प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूजनोपरान्त विद्यालय की कन्याओं ने अपने टीचर्स के सिर पर वरदहस्त रखकर मंगलकामना और स्वस्तिवाचन भी किया।
प्रधानाध्यापक रघुनाथ पाण्डेय के निर्देशन और प्रधान-प्रतिनिधि आरपी सिंह की मौजूदगी मे सम्पन्न कार्यक्रम में शिक्षिका निशा सिंह, अर्चना रानी, गरिमा गुप्ता, शैलजा तोमर, गुंजन मिश्रा, अनुराधा, ललिता का विशेष सहयोग रहा।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)