मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

गोण्डा- कलेक्ट्रेट परिसर में खुला प्राइम इंजीनियर्स एसोसिएट की मुख्य शाखा

शेयर करें:
गोण्डा- शारदीय नवरात्र में सनातन प्रेमी हवन पूजन के साथ नए व्यवसाय भी शुरू कर रहे हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में (बार एसोसिएशन परिसर में) प्राइम इंजीनियर्स एसोसिएट के मुख्य शाखा का शुभारंभ विधानभवन लखनऊ में अनुरक्षण का देखरेख कर रहे इंजीनियर सुरेश दूबे ने   हवन पूजन के साथ किया। इस मौके पर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में रोटी कपड़ा के बाद मकान की सर्वाधिक आवश्यकता है। मानव की जरूरतों की पूर्ति के लिए ऐसे भवन आवश्यक हैं जो परिवार के जरुरतों व मौसम के अनुरूप सुख सुविधा को पूर्ण कर सकें। एसोसिएट का दायित्व है कि वह कम लागत में लोगों के रुचि के अनुकूल मजबूत भवन निर्माण में सहयोग करेगा।
प्राइम इंजीनियर्स के प्रभारी इंजीनियर उत्कर्ष दूबे ने उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्थान की स्थापना उनके पिता व गीता गोष्ठी के संयोजक सुरेश दूबे ने 1994 में की थी। वह स्वयं लखनऊ में भवन निर्माण में भवन निर्माण क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का दायित्व संभाल रहे थे। नवरात्र से अब वह अपने गृह क्षेत्र में लोगों को भवन निर्माण के लिए मानचित्र डिजाइन व लागत का परामर्श सेवा देंगे।
उद्घाटन समारोह में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों में पंकज सिन्हा, रमेश दूबे राजेश दूबे, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय आदि शामिल रहे।