बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक पुरवा काली माता मंदिर पर रात्रि जागरण व भंडारे का आयोजन

शेयर करें:
गोंडा- विजयदशमी पर इटियाथोक पुरवा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में रात्रि जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव सहित पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन हुआ। दोपहर में पूर्णाहुति और कन्या भोज के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। सैकड़ों लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम 8 बजे मां की महाआरती और भगवान गणपति की वंदना के बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। मथुरा-वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका राधे प्रिया दीदी और उनकी मंडली ने मां दुर्गा, श्रीकृष्ण और बाला जी सरकार के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति रस में पूरा पंडाल देर रात तक झूमता रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चित्रकूट धाम के महंत अलोक दास महाराज ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और सभी भक्तों को शुभाशीष दिया। उन्होंने अपने संबोधन में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक जानकी नगर पोखरा स्थित अपने निज निवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्री भागवत महापुराण कथा में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राजेश दुबे, कृपाशंकर शुक्ला, जितेंद्र मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, राम पाल, हरीश तिवारी, सुनील तिवारी, शिवराखन मिश्रा, वैभव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।