सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लक्ष्मी सिंह ने चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लक्ष्मी सिंह ने चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत ग्रेटर नोएडा, सेंट्रल नोएडा, यातायात और पुलिस लाइन्स में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेंट्रल नोएडा में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात शैलेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन्स भेजा गया है, जबकि सैय्यद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

चार अधिकारियों के बदले गए कार्यक्षेत्र

1. श्रवण कुमार सिंह: पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

2. डॉ. प्रवीण रंजन सिंह: पुलिस उपायुक्त यातायात/लाइन्स से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. शैलेन्द्र कुमार सिंह: पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, लाइन्स नियुक्त किए गए हैं।

4. सैय्यद अली अब्बास: पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, यातायात नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बदलाव

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।

गौतमबुद्धनगर में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरी विस्तार और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा सुचारु यातायात सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।।