गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

अंबेडकर नगर ।क्षेत्र में गूंजा ‘सेवा से राष्ट्रसेवा’ का संकल्प, निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा।||Ambedkar Nagar.The pledge of "service to the nation" resonated in the area, and the Seva Jyoti Kalash Yatra was launched.||

शेयर करें:
अंबेडकर नगर ।
क्षेत्र में गूंजा ‘सेवा से राष्ट्रसेवा’ का संकल्प, निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर आयोजित कार्यक्रम।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक: अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पटेल नगर तिराहे पर सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद उपेंद्र रावत रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पटेल नगर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जो शहजादपुर स्थित फौहारा तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा में जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, जिसके लिए वह जनता जनार्दन के चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने देश की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने और राष्ट्रहित में और अधिक ऊर्जा के साथ जुटे रहने का संकल्प दोहराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री की जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
कार्यक्रम का संचालन बाबा राम शब्द यादव ने किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, कपिल देव वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।