गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :रिफॉर्म उत्सव के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित,किसानों को दी गई फसल की जानकारी।।|Ambedkar Nagar:Farmers' seminar held as part of Reform Festival, providing crop information to farmers.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
रिफॉर्म उत्सव के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित,किसानों को दी गई फसल की जानकारी।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत बुधवार को कटेहरी ब्लॉक के अशरफपुर बरवां समिति परिसर में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को आधुनिक एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग और उनके लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, सागरिका, एनपीके कन्सोर्टिया और बायो-डीकंपोजर की उपयोगिता समझाई। साथ ही किसानों से उर्वरकों का वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नैनो तकनीक आधारित उत्पाद खेती की लागत कम करने के साथ फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हैं।
संगोष्ठी में समिति अध्यक्ष जगदीश मौर्य, पूर्व सचिव पारसनाथ सिंह, सचिव मंजीत, एसएफए राहुल कुमार सहित करीब 60 किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने कृषि एवं उर्वरकों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।