बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

लखनऊ :गांव में चोरी-छिपे शराब बेचने का खेल, 30 पैकेट देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।||Lucknow:Liquor being sold secretly in the village; smuggler arrested with 30 packets of country liquor.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गांव में चोरी-छिपे शराब बेचने का खेल, 30 पैकेट देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज में पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विडिंज ब्रांड की देशी शराब के 30 पैकेट और 530 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विस्तार : 
थाना मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, मंगलवार सुबह उपनिरीक्षक मंगल यादव पुलिस टीम के साथ कनकहा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दौलतखेड़ा गांव के पास बोरी लेकर जा रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें विडिंज ब्रांड की देशी शराब के 30 पैकेट मिले। तलाशी में 530 रुपये नकद भी बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजा निवासी बक्तौरीखेड़ा, थाना निगोहां के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, उसने देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर अपने गांव में चोरी-छिपे बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।