शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

गोण्डा- ईरिक्शा चालक से मारपीट कर ईरिक्शा चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का ईरिक्शा बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- ईरिक्शा चालक से मारपीट कर ईरिक्शा चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए और चोरी का ईरिक्शा भी बरामद हुवा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 8.10.2026 की रात्रि लगभग 11 बजे वादी रामनाथ मौर्या जिला अस्पताल गोण्डा के गेट के सामने से 3 व्यक्तियों को अपने ईरिक्शा से खिरौरा मोहन क्रॉसिंग जाने के लिए बैठाकर ले जा रहे थे। उक्त क्रॉसिंग के पास अभियुक्तों के कहने पर वादी ईरिक्शा लेकर दाहिनी ओर अंदर गया। देशी शराब के ठेके के निकट रुकने पर तीनों व्यक्तियों ने वादी के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। वादी के वहां से भाग जाने पर अभियुक्त उसका ईरिक्शा लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा पर मु0अ0सं0 966/2026 धारा 115(2)/303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस क्रम में 10.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान संदेशवा क्रॉसिंग रोड पर एक ई-रिक्शा पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप के माध्यम से जांच करने पर ई-रिक्शा संख्या UP43CT3255 वादी रामनाथ मौर्या के नाम पंजीकृत पाया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्घ थाना को0 देहात पुलिस दारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सिराज अली पुत्र रमजान अली, निवासी मलियनपुरवा, तुर्कोलिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
2. रिजवान पुत्र नान्ह, निवासी ग्राम साहबगंज, बड़गांव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 966/2026, धारा 115(2)/303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।