गोण्डा- थाना कटरा बाजार पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी करने वाले 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी का सामान व नकदी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12.10.2026 को थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कस्बा कटरा बाजार स्थित वादी मो0 अख्तर पुत्र सिद्दीक निवासी वार्ड संख्या-011, मोहल्ला दलाल टोला, नगर पंचायत कटरा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा की दुकान में घुसकर चोरी की घटना कारित की गई थी। उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर मु0अ0सं0 251/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 15.10.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण बब्लू पुत्र इब्राहिम निवासी पठानटोला, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा तथा वीरू सिंह पुत्र शिवमूरत सिंह निवासी ग्राम रामापुर, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा को बनगांव स्थित टेढ़ी नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के कपड़े एवं नकदी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 251/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।
बरामदगी का विवरण,,
