सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

मऊ : 10 नवंबर तक अभियान चलाकर टूटी सड़कों की मरम्मत, टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 और ऐप पर करें शिकायत।||Mau: Broken roads will be repaired through a campaign until November 10th. Complaints can be made on the toll-free number 1800-121-2164 and the app.||

शेयर करें:
मऊ : 
10 नवंबर तक अभियान चलाकर टूटी सड़कों की मरम्मत, टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 और ऐप पर करें शिकायत।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
मऊ : पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम (ग्रामीण) का विशेष अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। विभाग के अनुसार, मऊ में कुल 2,195 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं, जिनमें से 2,183 किलोमीटर की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि 12 किलोमीटर सड़क की मरम्मत शेष है।
शिकायत के लिए यहां करें संपर्क: जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, वहां के निवासी टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जलसारथी ऐप पर क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।
जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता रामेश्वर दयाल ने कहा कि शेष सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है।