गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने अपहृता किशोरी को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर इस मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20.8.2026 को ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे अर्जुन, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा निवासी वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री 19.8.2026 को घर से नवाबगंज बाजार दवा कराने के लिए निकली थी, जो वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गई।
कार्यवाही-
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु तकनीकी माध्यमों से लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच 4.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर अपहृता की लोकेशन जलगांव, महाराष्ट्र में प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से 5.10.2026 को थाना यावल, जनपद जलगांव, महाराष्ट्र क्षेत्र में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके से अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उसके साथ मौजूद अभियुक्त शुभम गुलाब सोनावणे को गिरफ्तार किया गया। अपहृता को महिला पुलिसकर्मी की सुपुर्दगी में चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य विधिक कार्यवाही हेतु वन स्टॉप सेंटर, गोण्डा भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
शुभम गुलाब सोनावणे पुत्र गुलाब शांताराम सोनावणे, निवासी ग्राम थोरगवन, थाना यावल, जनपद जलगांव, महाराष्ट्र।
पंजीकृत अभियोग-
