शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

लखनऊ :SPPGIDMS मे जुटे देशभर के सर्जन,आधुनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी से रोबोटिक्स तक पर हुई गहन चर्चा।||SPPGIDMS me jute deshbhar ke sarjan,aadhunik desital technology se robotics tak par hui gahan charcha.||

शेयर करें:
लखनऊ :
SPPGIDMS मे जुटे देशभर के सर्जन,आधुनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी से रोबोटिक्स तक पर हुई गहन चर्चा।
●AOMSI के 10 वें यूपी स्टेट चैप्टर सम्मेलन का आगाज।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज (SPPGIDMS), लखनऊ में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (AOMSI) उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर के 10वें वार्षिक सम्मेलन-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘Honing the Edge’ थीम पर आयोजित सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात सर्जन्स, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों, शोध और उपचार की नई संभावनाओं पर मंथन किया।
विस्तार
SPPGIDMS मे आयोजित कार्यक्रम का
उद्घाटन समारोह में K.G.M.U. लखनऊ के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के पूर्व डीन एवं B.B.D.C.O.D.S. के पूर्व प्राचार्य प्रो. आर. प्रधान मुख्य अतिथि रहे। SPPGIDMS के वाइस चेयरमैन श्री श्लोक सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के प्राचार्य एवं सम्मेलन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. गौरव सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
डॉ. गौरव सिंह ने संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. ओ. पी. चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तेजी से बदलती चिकित्सा तकनीकों के दौर में चिकित्सकों के लिए निरंतर सीखना, बेहतर क्लीनिकल निर्णय क्षमता विकसित करना और शल्य कौशल को लगातार निखारना बेहद जरूरी है।
सम्मेलन में AOMSI के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, सचिव डॉ. कन्नन बालारमन, कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी डॉ. जी.एस. हाशमी, AOMSI उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. हेमंत गुप्ता और सचिव डॉ. मदन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ शामिल हुए।
●डॉ. एस.एस. पांडेय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डॉ. एस.एस. पांडेय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना रहा। ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
●TMJ से रोबोटिक्स तक आधुनिक तकनीकों पर चर्चा।
वैज्ञानिक सत्रों में पीजी एवं डेलीगेट पेपर प्रेजेंटेशन, ई-पोस्टर और विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं का आयोजन हुआ। टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (TMJ), ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी, क्लेफ्ट लिप-पैलेट और डेंटल इम्प्लांटोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
इसके साथ ही डिजिटल टेक्नोलॉजी, वर्चुअल सर्जिकल प्लानिंग, पेशेंट-स्पेसिफिक सॉल्यूशन्स और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने माना कि इन तकनीकों के बेहतर इस्तेमाल से सर्जरी में सटीकता, उपचार की पूर्वानुमेयता और मरीजों के परिणामों को और बेहतर किया जा सकता है।
शैक्षणिक सत्र में डॉ. शादाब मोहम्मद ने प्रो. टी.एन. चावला ओरेशन तथा डॉ. आशीष गुप्ता ने प्रो. आर. प्रधान ओरेशन प्रस्तुत किया। वहीं डॉ. डेविड पी. टॉरो और डॉ. नितिन वर्मा ने महत्वपूर्ण कीनोट लेक्चर दिए। दिनभर के वैज्ञानिक कार्यक्रम के बाद AOMSI उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक भी हुई।
●प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स में मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण।
मुख्य सम्मेलन से पहले आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स में TMJ Minivision, Atrophic Maxilla के लिए Advanced Implantology, Zygomatic एवं Pterygoid Implants की Hands-on Training तथा Facial Deformities—Assessment, Planning and Surgical Correction जैसे विषय शामिल रहे।
सम्मेलन का प्रथम दिवस आधुनिक चिकित्सा तकनीक, वैज्ञानिक शोध, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के अनुभवों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच बना। आयोजन ने SPPGIDMS के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती से रेखांकित किया।