शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

लखनऊ :अंडरग्राउंड केबल काटकर चोरी करने वाले तीन नशेड़ी गिरफ्तार।।||Lucknow:Three drug addicts arrested for stealing underground cables.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अंडरग्राउंड केबल काटकर चोरी करने वाले तीन नशेड़ी गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज पुलिस ने अंडरग्राउंड केबल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बंडल काले रंग की केबल और चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।
विस्तार : 
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र में रायबरेली-लखनऊ मार्ग स्थित हरि रेस्टोरेंट के पास अज्ञात चोरों ने करीब 50.60 मीटर अंडरग्राउंड केबल काटकर चोरी कर ली थी। मामले में सत्य प्रकाश की तहरीर पर मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
चोरी की घटना के खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश (36), अंकित वर्मा (24) और गौरव श्रीवास्तव (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आपस में दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे मिलकर चोरी करते थे। चोरी का सामान अंकित के ऑटो में लादकर ले जाते और बेचने के बाद रकम आपस में बांट लेते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 8/9 सितंबर की रात हरि रेस्टोरेंट के पास से अंडरग्राउंड केबल काटकर चोरी की थी। केबल को कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा दिया था और उसे बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश के खिलाफ पहले से चोरी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।