शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

लखनऊ :चालक सोता रहा चोर टेंपो लेकर हुए फरार,मचा हड़कंप।||Lucknow:The driver slept while thieves fled with the tempo, causing a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चालक सोता रहा चोर टेंपो लेकर हुए फरार,मचा हड़कंप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र रहिम नगर में चोर ने चालक की पलक झपकते ही टेंपो चोरी कर लिया। सुबह करीब चार बजे चालक की आंख खुली तो टेंपो मौके से गायब मिला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टेंपो की तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार : 
थाना इंदिरानगर क्षेत्र के महौला चांदन निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के मुताबिक उनका टेंपो संख्या UP 32 HN 0236 चालक हुक्कु पिछले करीब एक वर्ष से चला रहा था। 9 सितंबर की रात चालक ने टेंपो को रहीम नगर चौराहे के पास खड़ा किया और उसके बगल में ही सो गया।
पीड़ित के अनुसार, रात करीब चार बजे चालक की आंख खुली तो टेंपो वहां से गायब था। आस-पास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर टेंपो चोरी कर लिया।
मामले में वाहन स्वामी पुष्पेन्द्र सिंह की तहरीर पर इंदिरानगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आस - पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरी हुए टेंपो की तलाश में जुटी है।